फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सदर अस्पताल में चोरों का दुस्साहस, काट ले गए मरीजों की जान बचाने वाला ऑक्सीजन पाइप; मची अफरातफरी

Wed, 24 Dec 2025 10:13 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

बिहार के सहरसा जिले के सदर अस्पताल में अज्ञात चोरों ने मरीजों की जान बचाने वाले ऑक्सीजन पाइप को काटकर चोरी करने की कोशिश की। घटना बच्चा वार्ड के पीछे पोस्टमार्टम रूम की तरफ हुई।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जिले के सदर अस्पताल में चोरों के हौसले अब मरीजों की जान पर भी सवार हो गए हैं। अज्ञात चोरों ने अस्पताल में मरीजों की जान बचाने वाले ऑक्सीजन पाइप को अपना निशाना बनाया और कीमती तांबे के पाइप को काटकर चोरी करने की कोशिश की। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। मामले की शिकायत लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एस.एस. मेहता मंगलवार की शाम सदर थाना पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।

उपाधीक्षक डॉ. मेहता ने बताया कि चोर अस्पताल के बच्चा वार्ड के पीछे पोस्टमार्टम रूम की तरफ से घुसपैठ की। शातिर चोरों ने वहां लगे ग्रिल के नट को खोलकर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद उन्होंने ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लगे तांबे के पाइप को काटना शुरू किया। चोर कुछ पाइप काट चुके थे और उसे ले जाने की फिराक में थे।

हालांकि, चोरी की इस घटना के दौरान गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड को संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। अनहोनी की आशंका पर गार्ड ने शोर मचाना शुरू किया। गार्ड की सतर्कता के कारण चोर घबरा गए और कटे हुए पाइपों को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर पोस्टमार्टम रूम की तरफ से भाग निकले।

पढ़ें: मुजफ्फरपुर में युवक की संदिग्ध मौत, झाड़-फूंक का आरोप लगाकर परिजनों ने भगत को बनाया बंधक

सदर अस्पताल उपाधीक्षक ने सदर थाना पुलिस से आग्रह किया है कि अस्पताल परिसर में हो रही चोरियों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि रात के समय पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी अस्पताल के आसपास दो-तीन बार गश्त लगाए। इससे न केवल अपराधियों और चोरों में भय का माहौल बनेगा, बल्कि सरकारी संपत्ति और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें