फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में हुआ सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम अदनान की मौत, मां और मामा गंभीर; चालक फरार

Tue, 27 Oct 2026 05:33 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज के मस्तान चौक के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों मोटरसाइकिल से इलाज कराने किशनगंज आ रहे थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सदर अस्ताल पहुंची पुलिस ने परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के मस्तान चौक के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा अपनी मां और मामा के साथ मोटर साइकिल से इलाज कराने के लिए किशनगंज आ रहा था। इसी दौरान मस्तान चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और बच्चा उछलकर सड़क पर जा गिरा।

हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बच्चे की पहचान अदनान शेख के रूप में
मृत बच्चे की पहचान अदनान शेख के रूप में हुई है। वह किशनगंज के बिशनपुर क्षेत्र के नया टोला का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी मां का नाम डेजी परवीन बताया गया है। हादसे में बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: सात की मौत और छह की पहचान, तबाह मकान और कई सवाल… सीवान ब्लास्ट में 10 साल पुराना कनेक्शन आया सामने
विज्ञापन


ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं, मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया जारी है। हादसे के कारणों और ट्रैक्टर चालक की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

मासूम का फाइल फोटो।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें