फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बगीचे में आम चुनने गई सात साल की मासूम से मक्के के खेत में हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 27 Apr 2026 07:49 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar: सहरसा के एक गांव में रविवार को आम चुनने गई सात साल की मासूम से मक्के के खेत में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 3 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की छानबीन करते एसडीपीओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा अंचल स्थित एक गांव में रविवार दोपहर बाद इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 7 वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन


टिकोला चुनते वक्त बहला-फुसलाकर ले गया
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बाद पीड़ित मासूम बच्ची गांव की दक्षिण दिशा में स्थित रंजन सिंह के बगीचे में आम का टिकोला चुनने गई थी। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद 25 वर्षीय युवक ललित सादा (पिता- सकलदेव सादा) ने बच्ची को बहला-फुसला लिया। हैवानियत पर उतारू आरोपी मासूम को पास ही स्थित मक्के के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

चीख सुनकर दौड़े ग्रामीण, आरोपी फरार
दरिंदगी के दौरान बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों की भीड़ को अपनी तरफ आता देख दुष्कर्मी ललित सादा मक्के के खेत का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना काशनगर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


गांव बना छावनी, 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम और सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया और महज 3 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: शादी की खुशियों में खून! भतीजे ने चाचा को लोहे के पाइप से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन


सदर अस्पताल रेफर हुई बच्ची
इधर, गंभीर रूप से घायल पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सबसे पहले सीएचसी सोनवर्षा लाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें