फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल दर साल इस तरह बढ़ी लालू और उनके बेटों की संपत्ति

Tue, 16 May 2017 11:45 AM IST
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति के मामले में राजनीति के दिगज नेता लालू प्रसाद यादव की संपत्ति के बारे में जब पटना हाईकोर्ट ने जानना चाहा था तो उनके वकील ने लालू को उनकी ससुराल से मिले गिफ्ट के बारे में जिक्र किया। वकील के मुताबिक लालू को उनकी ससुराल से कुछ गाय मिली थीं, जो कि साल दर साल बढ़ती गईं। जिसके बाद उन्होंने अपना डेयरी का व्यवसाय शुरू किया।
विज्ञापन


यही आधिकारिक तौर पर लालू परिवार का व्यवसाय है। जिसके बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में 2006 में बिहार के इस दिग्गज नेता को मुक्त कर दिया गया। एक दशक के बाद एक बार फिर बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने लालू के परिवार पर एक और बिजनेस  चलाने का आरोप लगाया है, जिसका उन्होंने हलफनामें में जिक्र नहीं किया है।

लालू के परिवार का ये बिजनेस औरंगाबाद में मोटरसाईकिल का एक शोरूम है। इस शोरूम की जमीन लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने 2012 में खरीदी थी। उन्होंने इसका उल्लेख 2015 के चुनावों के दौरान दिए गए हलफनामे में भी नहीं किया। तेज प्रताप यादव अब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं। दस्तावेजों के मुताबिक शोरूम एक कंपनी से संबंधित है और जिसके मुख्य स्टेकहोल्टर तेजप्रताप यादव ही हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़े: भाजपा नेता का आरोप, दिल्ली में लालू परिवार की 115 करोड़ की बेनामी संपत्ति

लालू प्रसाद यादव की संपत्ति

- फोटो : अमर उजाला
(2009 लोकसभा चुनाव के मुताबिक, सारन और पाटलीपुत्र)
कुल संपत्ति
3.21 करोड़
चल संपत्ति
70.63 लाख
(70 हजार के शेयर भी शामिल)
अचल संपत्ति
2.50 करोड़
(लालू और रावड़ी के नाम कुल संपत्ति जिसमें 7 आश्रितों की संपत्ति भी शामिल)
कर्ज
16.27 लाख

तेज प्रताप यादव की संपत्ति

tej pratap yadav - फोटो : pti
(2015 विधानसभा चुनाव, महुआ विधानसभा में दिया हलफनामा)
कुल संपत्ति
2.01 करोड़
चल संपत्ति
1.12 करोड़
(25.10 लाख के शेयर)
अचल संपत्ति
88.72 लाख
(पटना और गोपालगंज में 52.32 लाख के 11 प्लॉट शामिल)
कर्ज 18.54 लाख
विज्ञापन

तेजश्वी प्रसाद यादव की संपत्ति

तेजस्वी यादव - फोटो : Getty Images
(2015 विधानसभा चुनाव, राघोपुर)
कुल संपत्ति
2.32 करोड़
चल संपत्ति
1.41 करोड़
(5.38 लाख के शेयर शामिल)
अचल संपत्ति
91.52 लाख
(52.32 लाख के पटना और गोपालगंज में 11 प्लॉट शामिल)
कर्ज
34 लाख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें