फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishanganj: 10 रुपये के नूडल्स चुराने पर चार बच्चों को तालिबानी सजा, जमकर पिटाई के बाद सिर मुंडवाया

Fri, 12 Aug 2022 11:33 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

पीड़ित बच्चों के परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर स्थानीय थाने ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के किशनगंज में महज 10 रुपये का नूडल चुराने पर चार बच्चों को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है।  गांव के दबंगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। चोरी के आरोप में चार बच्चों की जमकर पिटाई के बाद सजा के रूप में उनका सिर भी मुंडवाया गया और उनके परिजनों से 1500-1500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। अब बच्चों के सिर मुंडवाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


पीड़ित बच्चों के परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर स्थानीय थाने ने इस मामले में केस दर्ज किया है। घटना किशनगंज जिला के दिघलबैंक थाना क्षेत्र की है जहां बरबन्ना गांव में दबंगों ने चार मासूम बच्चों की चोरी के आरोप में पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, चारों बच्चों के परिजनों से 1500-1500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। जानकारी के अनुसार घटना 8 अगस्त देर शाम की है, जहां गांव के दुकानदार मुहम्मद कमाल ने अपनी दुकान से नूडल का पैकेट चोरी करने का आरोप गांव के चार बच्चों पर लगाया। 

दुकानदार और कुछ दबंग लोगों ने चारों बच्चों को सबक सिखाने के लिए रस्सी से बांधकर पहले जमकर पिटाई कर दी। फिर गांव में पंचायत बुलाकर बाल काटने और जुर्माने की सजा सुनाई। ग्रामीणों ने घटना का विरोध कर दबंगों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में शिकायत दी है। 
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर दिघलबैंक थाने में पीड़ितों के बयान पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्चों के परिजनों ने बताया कि आठ अगस्त को बच्चों पर कलीमुद्दीन की दुकान से नूडल्स चुराकर खाने का आरोप लगाया गया। पीड़ित बच्चों के परिजनों ने बताया कि मामले की सूचना 9 अगस्त को दिघलबैंक थाने में भी दी गई, जिसके बाद दबंगों द्वारा मामले को रफादफा करने के लिए धमकाया जा रहा है। 

मामले को लेकर किशनगंज एसपी डॉ इनामुल हक ने बताया कि गांव के ही एक छोटी सी दुकान से बच्चों ने कुछ खाने का सामान चोरी की थी, जिसके बाद दुकानदार और कुछ लोगो ने गुस्से में आकर बच्चों को सबक सिखाने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया। यह पूरी तरह गलत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें