फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी टाउन थाना पुलिस

Fri, 07 Apr 2023 04:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने बताया कि 22 मार्च को उनके फोन पर और पांच अप्रैल को उनके बेटे के फोन पर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की बर्बाद करने की धमकियां दी गईं हैं। उसके बाद से वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
मोबाइल पर मिली जान से मारने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के किशनगंज में अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। दरअसल, किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने से नगर परिषद डरे हुए हैं। उन्होंने टाउन थाना किशनगंज में मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद से टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किशनगंज नगर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान और उनके बेटे के फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। इसे लेकर इंद्रदेव पासवान ने गुरुवार की शाम को टाउन थाना पहुंचकर उक्त बात की जानकारी देते हुए मामला दर्ज करवाया।

दो बार मिली जान से मारने की धमकी
नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने बताया कि 22 मार्च को उनके फोन पर और पांच अप्रैल को उनके बेटे के फोन पर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की बर्बाद करने की धमकियां दी गईं हैं। उसके बाद से वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


टाउन थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान के द्वारा गुरुवार शाम को मामला दर्ज करवाया गया है। उनके लिखित आवेदन के तहत दो नंबर सामने आए हैं। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें