लालू प्रसाद यादव की 'भाजपा भगाओ रैली' में शरद यादव के शामिल होने को केसी त्यागी ने पार्टी विरोधी करार दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में त्यागी ने कहा 'वह पार्टी के विरुद्ध जाकर लालू की रैली में शामिल हुए जिसका मतलब साफ है कि उन्होंने स्वयं ही पार्टी से नाता तोड़ लिया है।'
Had informed him this would be seen as antiparty activity & mean that he has left party himself:KC Tyagi on Sharad Yadav attending RJD rally pic.twitter.com/9yVAE2Vb9k
— ANI (@ANI) August 27, 2017
उन्होंने आगे कहा कि 'आज की रैली में शामिल होकर उन्होंने अपनी परेशानियों को बढ़ा दिया है हम इसके संबंध में राज्यसभा अध्यक्ष से बात करेंगे। वह अपनी राज्यसभा की सदस्यता भी खो सकते हैं।'
By attending today's rally he (Sharad Yadav) has created a problem for his membership, will soon apprise RS Chairman: KC Tyagi, JDU pic.twitter.com/OxMOzD2Wza
— ANI (@ANI) August 27, 2017
महागठबंधन के टूटने के बाद राजद प्रमुख लालू यादव द्वारा पहली बार शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पटना के गांधी मैदान में बुलाई गई 'देश बचाओ भाजपा भगाओ रैली' में विपक्ष के तमाम दिग्गज जुटे। लालू यादव के आयोजन में जेडीयू से बागी हुए शरद यादव भी पहुंचे और लालू को गले लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए।
पढ़ें- लालू की रैली में मोदी के मंत्री के बेटे ने की मेहमाननवाजी, तस्वीरें वायरल
आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम शुरू से जानते थे कि नीतीश कुमार सही आदमी नहीं है, लेकिन देश में ऐसी स्थिति बनी थी जिसके कारण हमने नीतीश कुमार को सीएम बनाया। लालू ने कहा कि नीतीश कुमार को सीएम बनाने में सबसे ज्यादा शरद यादव ने मेहनत की। लालू ने कहा कि बिहार में एनडीए के सभी नेता मेरे प्रॉडक्ट हैं।
लालू ने कहा कि नीतीश कुमार का कोई वसूल नहीं है। न ही नीति है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक सीटें जीतने के बावजूद हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। लालू ने कहा कि गरीबों ने मेरा चेहरा देखकर महागठबंधन को वोट किया।