फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: लालू यादव ने शेयर की रैली की फर्जी फोटो, ANI ने असली फोटो से दिया जवाब

Sun, 27 Aug 2017 06:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने महागठबंधन के टूटने के बाद पटना के गांधी मैदान में 'देश बचाओ भाजपा भगाओ' रैली का आयोजन किया। शक्ति प्रदर्शन के तौर बुलाई गई इस रैली में कई नेता शामिल हुए। वहीं सैकड़ों की संख्यां में लोग भी जुटें।
विज्ञापन


पढ़ें- लालू ने जुटाई भारी भीड़, तेजस्वी बोले- कहां हो भाजपा वालों, कोई तो गिन लो    

इस दौरान लालू ने रैली की एक फोटो भी ट्विटर पर शेयर की जिस पर लोगों ने कहा कि यह फोटो फर्जी है। दरअसल लालू ने जो फोटो ट्वीट की उसमें मैदान में मौजूद पेड़ गायब दिखे जबकि न्यूज एजेंसी एनआई ने भी उस ही जगह से फोटो क्लिक की। दोनों फोटों में साफ तौर पर अंतर देखा जा सकता  है। असल में लालू की फोटो में जिस जगह भीड़ दिखाई गई वहां पर पेड़ नहीं थे।
  RJD's Patna rally: Picture taken from same point where Lalu Prasad Yadav's purported picture was taken; crowd sizes are different. pic.twitter.com/3QuEsBlQua — ANI (@ANI) August 27, 2017
विज्ञापन



इस पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने फोटो को ट्वीट कर कहा है कि क्या यह भीड़ 25 लाख लोगों की है?
  लालू के अनुसार यह भीड़ २५ लाख है ? pic.twitter.com/d2zqMMl6Yh — Sushil Kumar Modi (@SushilModi) August 27, 2017

आम आदमी पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा ने तस्वीर ट्वीट कर कहा कि 'क्या कोई बताएग लालू यादव का सोशल मीडिया अकाउंट कौन हैंडल करता है?
  Who is handling social media for Lalu Yadav Ji??? pic.twitter.com/ORr66Hygtf — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) August 27, 2017


बता दें कि महागठबंधन के टूटने के बाद लालू यादव द्वारा पहली बार शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पटना के गांधी मैदान में बुलाई गई 'देश बचाओ भाजपा भगाओ रैली' में विपक्ष के तमाम दिग्‍गज जुटे। लालू यादव के आयोजन में जेडीयू से बागी हुए शरद यादव भी पहुंचे और लालू को गले लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें