फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मचान पर सो रहे नंदन की गोली मारकर की हत्या, जमीन विवाद को लेकर पुलिस की जांच शुरू

Wed, 16 Sep 2026 05:18 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में घर के मचान पर सो रहे नंदन कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह परिजनों ने उन्हें खून से लथपथ पाया। उनके सिर में गोली के दो निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रात में सोया था नंदन, सुबह मिली खून से सनी लाश; मौके पर जांच करती हुई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में घर के मचान पर सो रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पूर्वी चांदपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक की है। मृतक की पहचान नंदन कुमार यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, नंदन कुमार यादव रात में खाना खाने के बाद घर के मचान पर सोने चले गए थे। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उन्होंने नंदन को खून से लथपथ हालत में देखा। पास जाकर देखा तो उनके सिर में गोली लगने के निशान थे और उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक, सिर पर गोली के दो निशान मिले हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार: श्राद्ध भोज के बाद बढ़ते गए बीमार, बिहटा में 55 लोगों की तबीयत बिगड़ी; क्या हो सकती है वजह?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। परिजनों की ओर से जमीन विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें