फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला, पथराव में हुए घायल

Wed, 05 Feb 2020 11:20 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
जेएनयू के पूर्व नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार एक हमले में घायल हो गए हैं। बिहार के सुपौल में बुधवार को उनके काफिले पर पथराव किया गया जिसमें उनको चोटें आई हैं। घटना के समय सुपौल में एक रैली को संबोधित करने के बाद कन्हैया सहरसा की ओर जा रहे थे। पथराव में दो वाहनों के शीशे टूट गए।   

विज्ञापन




शाम लगभग साढ़े पांच बजे सभा के बाद कन्हैया कुमार अपने काफिले के साथ सहरसा के लिए निकले थे। काफिले के आगे पीछे कड़ी सुरक्षा भी थी। शहर के सदर थाना के पास 25-30 की संख्या में खड़े युवक सीएए, एनआरसी के समर्थन में नारे लगा रहे थे। जैसे ही कन्हैया कुमार का वाहन आया, पहले कुछ लोगों ने काली स्याही फेंकी। 

 

काफिले में शामिल वाहनों के रुकते ही वहां जाम लग गया। पुलिस वाहनों को निकालने लगी। इसी बीच पीछे से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थर से जन मन गण यात्रा का रथ और एक अन्य वाहन का शीशा टूट गया। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच सभी वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है हमला
बता दें कि इससे पहले भी कन्हैया के काफिले पर हमला हुआ था। दो फरवरी को बिहार के छपरा में कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव हुआ था। वह एक सभा में भाग लेने जा रहे थे कि कोपा बाजार के पास 20 से 25 की संख्या में मौजूद लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें