फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कुवैत के निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर जमुई के इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, 30 साल से विदेश में था

Fri, 27 Jan 2023 06:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार

शुक्रवार को जुमई के इंजीनियर का शव कुवैत के निर्माणाधीन एयरपोर्ट परिसर में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर कुवैत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मृतक मुन्ना मालिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुवैत के एक निर्माणाधीन एयरपोर्ट में लगे जमुई के इंजीनियर का शव संदिग्ध  परिस्थिति में मिला है। कुवैत पुलिस इंजीनियर के मौके मामले में जांच कर रही है। मृतक इंजीनियर की पहचान जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के कैथा गांव निवासी मो. इब्राहिम मलिक पुत्र मो. मुन्ना मलिक उर्फ नौशाद मलिक के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


मुन्ना मालिक बीते 30 साल से विदेश में ही रह रहा था। अभी वह कुवैत में रह कर नए एयरपोर्ट निर्माण कार्य में लगा था। शुक्रवार सुबह उसका शव कुवैत के निर्माणाधीन एयरपोर्ट के लिफ्ट में जाने वाले रास्ते में पड़ा मिला। इंजिनियर मुन्ना मलिक के शव मिलने की सूचना पर कुवैत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।  

मृतक इंजीनियर के परिजनों ने बताया कि मुन्ना मलिक 30 सालों से विदेश में रह रहा था। वह छुट्टी पर घर आया-जाया करता था। मृतक के रिश्तेदार मो. मोती ने बताया कि मुन्ना मलिक काफी सीधे स्वभाव का था। वह जब भी विदेश से कैथा आता था सभी से मिलकर ही वापस जाता है। उसके तीन बेटियां हैं जो रांची में रहकर पढ़ाई कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें