फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राजधानी पटना में नड्डा का रोड शो, प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता साथ में मौजूद

सार

इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को उनकी पार्टी ने साकार किया। भाजपा के सात मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पिछले आठ साल में ग्रामीण विकास के लिए पांच गुना ज्यादा बजट दिया जा रहा है। यह सब मोदी सरकार की वजह से संभव हो पाया है।
विज्ञापन
पटना में जेपी नड्डा का रोड शो - फोटो : Twitter@Bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों की दो दिवसीय संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, मंत्री मगल पांडेय और सांसद रामकृपाल यादव ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद नड्डा ने बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया फिर वहां से जेपी गोलंबर तक रोड शो में भाग लेकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया
इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को उनकी पार्टी ने साकार किया। भाजपा के सात मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पिछले आठ साल में ग्रामीण विकास के लिए पांच गुना ज्यादा बजट दिया जा रहा है। यह सब मोदी सरकार की वजह से संभव हो पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें