फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2020 03:30 PM IST
आसिम खान एएनआई, पटना
विज्ञापन
Sharjeel Imam - फोटो : PTI
विज्ञापन

शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन के कथित सह समन्वयक और जेएनयू छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शरजील को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले  पुलिस ने मंगलवार की सुबह शरजील की तलाश में उसके घर पर छापा मारा था। जहां से पुलिस ने शरजील के भाई मुजम्मिल इमाम को हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन



 

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने मुंबई, पटना और दिल्ली में शरजील की तलाश में छापेमारी की थी। दिल्ली पुलिस को डर था कि अगर वह बिहार के रास्ते नेपाल भाग गया, तो वापस लाने में बहुत मुश्किल होगी। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया था कि उसे आखिरी बार 25 जनवरी को देखा गया था। वह शाम को बिहार के फुवारी शरीफ में एक बैठक में दिखा था। शरजील ने कथित तौर पर एक वीडियो में कहा था कि असम को भारत से अलग कर देंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो राष्ट्रहित में न हो: नीतीश

जेएनयू छात्र शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो राष्ट्र के हित में न हो। आरोप और गिरफ्तारी, अदालत मामले पर फैसला करेगी।
विज्ञापन

 



जेएनयू प्रोक्टोरियल कमेटी भी दे चुकी पेश होने के निर्देश

रिसर्च स्कॉलर शरजील इमाम का विवादित वीडियो वायरल होने के मामले को जेएनयू कैंपस की प्रोक्टोरियल कमेटी ने भी गंभीरता से लिया है। कमेटी ने शरजील को नोटिस जारी कर तीन फरवरी तक पेश होने का निर्देश दिया था। 

जदयू नेता थे शरजील के पिता 

शरजील के दिवंगत पिता अकबर इमाम स्थानीय जदयू नेता थे और वह एक बार विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत भी आजमा चुके हैं। हालांकि, उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। शरजील के पिता ही नहीं बल्कि उसका छोटा भाई मुजम्मिल इमाम भी राजनीति में शामिल रहा है। कुछ महीने पहले ही उसने जदयू छोड़ी थी। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें