फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर की जाह्नवी का होगा सम्मान, 17 साल की उम्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासलि कर बनाया रिकॉर्ड

Mon, 29 Jan 2024 03:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

डॉक्टरेट की उपाधि मिलने को लेकर जान्हवी ने कहा कि जब वह छोटी थी तभी से सोशल वर्क कर रही है। उसके माता-पिता ने भी उसका हौसला बढ़ाकर रखा। उनकी वजह से ही उसने यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
माता-पिता के साथ जाह्नवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली जाह्नवी ने महज 17 साल की उम्र में वो कमाल कर दिखाया है, जिसकी वजह से उसे डॉक्टरेट की उपाधि मिल गई। अब इसके लिए पुडुचेरी में उनका सम्मान किया जाएगा, इसके लिए निमंत्रण पत्र आया है। बता दें कि जान्हवी को सोशल वर्क के क्षेत्र में विशिष्ट योग्यता हासिल करने की वजह से सबसे कम उम्र में डॉक्टरेट की उपाधि साउथ कोरिया की बुशान क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी फॉर फॉरेन स्टडीज द्वारा दी गई है।

विज्ञापन


इस कामयाबी पर जान्हवी ने कहा कि जब वह छोटी थी, तभी से सोशल वर्क कर रही है। लैंगिक समानता के विषय पर लोगों को जागरुक कर रही है। इसके लिए उसके माता-पिता ने भी उसका हौसला बढ़ाकर रखा। उनकी वजह से ही उसने यह मुकाम हासिल किया। 

बेटी की उपलब्धि पर मां अर्चना कुमारी भी खुशी महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका सिर गर्व से ऊंचा हो गया। जान्हवी के पिता संतोष कुमार ने बताया कि बचपन से ही बेटी काफी प्रतिभाशाली छात्रा रही है। सोशल वर्क के लिए किए जा रहे उसके कामों को उन्होंने हमेशा प्रमोट किया, जिसके कारण उसने छोटी उम्र में ही कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। डॉक्टरेट की उपाधि जाह्नवी को जनवरी में मिलनी थी, लेकिन तमिलनाडु में आई बाढ़ के कारण इसे टाल दिया गया था। तीन फरवरी को उसे बुलाया गया है, हम सब वहां जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें