फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: जीतन मांझी बोले, आनंद मोहन के छूटने से नहीं होगा गरीबों पर अत्याचार, वह क्रिमिनल नेचर के नहीं

Mon, 24 Apr 2023 02:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि आनंद मोहन के छूटने से गरीबों पर सर्वनाश होगा या गरीबों पर अत्याचार होगा ऐसा हम नहीं मानते हैं। आनंद मोहन जी एक अच्छे आदमी हैं। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए होना चाहिए, जिसमें संशोधन कर आनंद मोहन जी को छुड़ाने का काम कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार का अपना निर्णय है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और आनंद मोहन - फोटो : सोशल मीडिया तथा अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी सोमवार को जमुई पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में आनंद मोहन को कानून में संशोधन कर छुड़ाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे आनंद मोहन को हम बुरा आदमी नहीं मानते हैं। आनंद मोहन अच्छे आदमी हैं, लोग चाहे जो समझें। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। उनकी बातों को हमने देखा है तो ऐसा महसूस नहीं होता कि वे क्रिमिनल नेचर के आदमी हैं।

विज्ञापन


पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि आनंद मोहन के छूटने से गरीबों पर सर्वनाश होगा या गरीबों पर अत्याचार होगा ऐसा हम नहीं मानते हैं। आनंद मोहन जी एक अच्छे आदमी हैं। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए होना चाहिए, जिसमें संशोधन कर आनंद मोहन जी को छुड़ाने का काम कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार का अपना निर्णय है। इसमें आनंद मोहन का क्या भला होगा और क्या बुरा होगा, यह हम नहीं कह सकते यह समय बताएगा। लेकिन वह अच्छे आदमी हैं।

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा की ओर से शहर स्थित द्वारिका विवाह भवन में सोमवार को गरीब संपर्क यात्रा सह गरीब जगाओ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शामिल होने पहुंचे थे। हालांकि इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की भी बात बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें