फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जदयू की महाबैठक: निशांत कुमार होंगे डिप्टी सीएम; विधान परिषद चुनाव में हार पर हो रहा मंथन

Thu, 05 Nov 2026 01:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नीतीश कुमार की पार्टी विधान परिषद चुनाव में मिली हार की समीक्षा कर रही है।  इसके लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आज प्रदेश कार्यालय में जुटा है। माना जा रहा है कि निशांत कुमार डिप्टी सीएम बन सकते हैं। 
विज्ञापन
जदयू दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम शामिल हुए नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान परिषद चुनाव में तीन सीटों पर मिली हार के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) आज मंथन कर रहा है। दोपहर दो बजे से जदयू दफ्तर के कर्पूरी सभागार में बैठक चल रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। यह बैठक जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ले रहे हैं। जदयू सूत्रों की मानें तो किन क्षेत्रों में संगठन अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सका है।  इसके लिए जिलाध्यक्षों से फीडबैक लिया जा रहा है।  स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, मतदाताओं के बीच पार्टी की पकड़ और चुनाव प्रचार के दौरान सहयोगी दलों के साथ समन्वय जैसे मुद्दे समीक्षा के केंद्र में हैं। 

 

पार्टी की इस कवायद में उन नेताओं की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है, जिनकी सक्रियता और चुनाव में योगदान को लेकर सवाल उठे हैं। शीर्ष नेतृत्व यह भी जांच कर रहा है कि किन इलाकों में संगठन ने मजबूती से काम किया और कहां अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, इस पर भी चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन

 

सारण शिक्षक और तिरहुत स्नातक सीट पर हार बनी चिंता

विधान परिषद चुनाव में सारण शिक्षक और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू उम्मीदवारों की हार पार्टी के लिए खास तौर पर चिंता का विषय है। जदयू उम्मीदवार अभिषेक झा ने दो दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी लेकिन वह रद्द कर दी गई थी। सूचना मिली थी क्या अभिषेक जा एनडीए के ही घटक दलों के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। लेकिन, उसे दिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद संजय झा और उमेश कुशवाहा नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर गए, उन्हें सारी चीजों से अवगत करवाया। इन दोनों सीटों पर नतीजों के कारणों की विस्तार से समीक्षा की जा रही है। चुनाव के दौरान जदयू प्रत्याशियों की ओर से सहयोगी दलों के समर्थन और चुनावी तालमेल को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें