फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बालू लदे हाईवा और यात्री ऑटो में जोरदार टक्कर,चालक सहित पांच घायल, तीन गंभीर

Thu, 05 Nov 2026 01:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में बालू लदे हाईवा और यात्री ऑटो में जोरदार टक्कर,चालक सहित पांच घायल तीन गंभीर,मौके पर अफरातफरी ।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना पांच घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर। जिले के सकरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सबहा भटंडी पेट्रोल पंप के पास बालू लदे तेज रफ्तार हाईवा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू लदा हाईवा तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। हाईवा ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। सभी यात्री शहर में खरीदारी करने के लिए आ रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान और उपचार

घायलों की पहचान मधुमाला (बालिगांव थाना क्षेत्र), हीरा राम (कटेशर थाना), नसरा खातून (लालगंज थाना), वसीमा प्रवीण (लालगंज थाना) और प्रियंका (मरवन) के रूप में हुई है। सभी घायलों को पहले सकरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

सकरा थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारी राजकुमार ने बताया कि हाईवा और ऑटो के बीच टक्कर हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे में घायल सभी लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। 

 

घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें