फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग और हाईकोर्ट के झटके के बाद शरद यादव बनाएंगे नई पार्टी

Mon, 27 Nov 2017 08:33 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
विज्ञापन
शरद यादव
विज्ञापन
जदयू के असंतुष्ट शरद गुट ने सोमवार को गुजरात चुनाव के बाद नई पार्टी बनाने का एलान किया। शरद गुट गुजरात में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है। इससे पहले चुनाव आयोग ने जदयू के चुनाव चिह्न पर उसके दावे को खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन


जदयू के शरद यादव गुट के महासचिव अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि गुजरात में उसके इकलौते विधायक छोटू वसाया भारतीय ट्राइबल पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं और पार्टी का चुनाव चिह्न ऑटो रिक्शा है। वसाया शरद धड़े के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे लेकिन नीतीश कुमार के धड़े की तीर चुनाव चिह्न पर दावेदारी को चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद नई पार्टी का गठन किया। 

शरद यादव की अध्यक्षता में गुट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसके बाद श्रीवास्तव ने बताया कि गुजरात चुनाव के बाद गुट एक सम्मेलन का आयोजित करेगा और हम एक नई पार्टी बनाएंगे। हमारे उम्मीदवार राज्य में कांग्रेस से गठबंधन कर भारतीय ट्राइबल पार्टी के बैनर तले सात सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें