बिहार में अगले महीने की 21 तारीख को 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सहमति बन गई है।
सूत्रों के मुताबिक जेडीयू और आरजेडी चार-चार सीटों पर जबकि कांग्रेस दो सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर अंतिम घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 30 जुलाई को पटना लौटने के बाद की जाएगी। नीतीश निजी दौरे पर मुंबई गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास से बाहर निकलते हुए आरजेडी के वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि उपचुनाव के लिए गठबंधन का फैसला हो गया है।