फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP के खिलाफ जेडीयू, RJD और कांग्रेस एकजुट

Wed, 30 Jul 2014 08:37 PM IST
एजेंसी/पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में अगले महीने की 21 तारीख को 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सहमति बन गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जेडीयू और आरजेडी चार-चार सीटों पर जबकि कांग्रेस दो सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर अंतिम घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 30 जुलाई को पटना लौटने के बाद की जाएगी। नीतीश निजी दौरे पर मुंबई गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास से बाहर निकलते हुए आरजेडी के वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि उपचुनाव के लिए गठबंधन का फैसला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जुलाई को नीतीश करेंगे ऐलान

सीटों के बंटवारे पर राज्य के मंत्री श्याम रजक और जेडीयू विधायक बिनोद सिंह ने शनिवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से बात की। इस बैठक में आरजेडी विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और प्रभुनाथ सिंह भी मौजूद थे।

रजक ने कहा कि शनिवार शाम को आयोजित इफ्तार पार्टी के सिलसिले में वह लालू के घर गए थे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन को पहले की अंतिम रूप दिया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि हम साथ मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे और सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उधर, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रेम चंद मिश्रा ने कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी को हराने के लिए जेडीयू और आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छुक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें