सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए ललन सिंह ने कहा कि कई मीडियाकर्मी शराबबंदी के कारण मुख्यमंत्री से नाराज हैं। महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री ने बिहार में शराबबंदी को लागू किया। मुख्यमंत्री अपने लोगों के बारे में सोचेंगे या इस बात की चिंता करेंगे कि पत्रकार मौज-मस्ती नहीं कर पा रहे हैं?
बिहार में सत्ताधारी दल जेडीयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को कहा कि राज्य में शराबबंदी को लेकर पत्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के कारण पत्रकार सहित बहुत से लोग नीतीश कुमार के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
लखीसराय जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए ललन ने कहा, ‘‘महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री ने बिहार में शराबबंदी को लागू किया। मीडिया सहित बहुत से लोग मुख्यमंत्री के खिलाफ इसलिए हैं कि उन्हें शराब पीने को नहीं मिल रही है...।’’ इस दौरान उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भाजपा के साथ संबंधों ने पहले जेडीयू को मंहगाई जैसे मुद्दों पर बोलने से रोका गया था।
उन्होंने कहा, ‘‘हम देख सकते हैं कि उज्ज्वला योजना क्या हाल हुआ? मुफ्त एलपीजी कनेक्शन व्यर्थ है जब आपको हर रिफिल पर 1100 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। लेकिन हमारे मुंह बंद कर दिए गए थे।’’ सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए ललन सिंह ने कहा, "कई मीडियाकर्मी शराबबंदी के कारण मुख्यमंत्री से नाराज हैं। महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री ने बिहार में शराबबंदी को लागू किया। मुख्यमंत्री अपने लोगों के बारे में सोचेंगे या इस बात की चिंता करेंगे कि पत्रकार मौज-मस्ती नहीं कर पा रहे हैं?
विज्ञापन
ललन सिंह की टिप्पणी पर भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा, ‘‘जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बताएं की मीडिया पर आरोप के उनके क्या आधार हैं। क्या अब तक वे जदयू की खबरें शराब बांट कर छपवाते थे। जदयू के जिन नेताओं की खबरें छपती है क्या वे शराब बाटते हैं। बताएं कि जदयू के कितने नेता शराब पीते हैं, शराब बांटते हैं और शराब माफिया के संपर्की या संरक्षक हैं।’’ आनंद ने कहा कि बिहार भाजपा ललन सिंह के मीडिया को बदनाम करने वाले, अपमानित करने वाले बयान की घोर निंदा करती है।