फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने रेता जदयू कार्यकर्ता का गला, कटी गर्दन लेकर खुद पहुंचा थाने, जानें फिर क्या हुआ?

Mon, 07 Dec 2020 11:11 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बिहार के नवादा जिले के छबैला गांव के में जदयू कार्यकर्ता बरन ठाकुर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार बरन ठाकुर पानी की टंकी के कमरे में सो रहे थे। तभी बाइक से दो युवक आए और चाकू से गला रेतकर चले गए। बरन ठाकुर वार्ड के पूर्व सद्स्य भी थे। इसके अलावा वह जलवाहक भी थे।

सोते समय गला रेता

दरअसल, बरन ठाकुर रविवार की रात को पानी की टंकी के कमरे में सो रहे थे। अगले दिन सुबह दो बाइक से दो युवक आए और कमरे में घुसकर उनका गला रेत दिया। गला रेते जाने के दौरान बरन ठाकुर जग गए और किसी तरह से अपराधियों के चंगुल से छूटकर पुलिस थाने पहुंचे। खून से लथपथ बरन ने किसी तरह पुलिस की इस घटना की सूचना दी। बरन ठाकुर की हालत को देखकर पुलिस आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाने के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।

हत्या का कारण नहीं पता

युवकों ने बरन ठाकुर पर हमला क्यों किया इसका कारण तो पता नहीं चला, लेकिन बताया जा रहा है कि बरन ने मरने से पहले पुलिस को अहम जानकारी दी थी। जिसे पुलिस अपनी कार्रवाई को अंतिम पड़ाव में पहुंचाने के लिए छुपा रही है।  अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापे मार रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत छा गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय के अलावा नारायण स्वामी मोहन आदि भी पहुंचे थे।

बेगुसराय में भी हुई हत्या

इसके अलावा बेगुसराय में भी एक हत्या की घटना सामने आई है। घर से बारात ले जा रहे हर्ष पर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में गोली लगने के कारण युवक की मौत हो गई। मामला एरसीआई थाना क्षेत्र के बहट इलाके का है। मृतक अमृतराज बताया जा रहा है। एसएचो ने घटना सा संज्ञान ले लिया है।    
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें