फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : निशांत कुमार 29 से नहीं इस तारीख से करेंगे बिहार का दौरा, नीतीश कुमार की क्या है योजना?

Tue, 21 Apr 2026 05:22 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : सीएम का पद नहीं रहने के बाद भी नीतीश कुमार  बिहार की यात्रा करेंगे। हालांकि उनकी बिहार यात्रा की तारीख फिलहाल तय नहीं है, लेकिन निशांत कुमार की बिहार यात्रा की तारीख तय कर दी गई है। यह तारीख पहले 29 अप्रैल को थी, लेकिन अब यह नई तारीख पर होगी।
विज्ञापन
Nishant kumar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निशांत कुमार बिहार की यात्रा पर निकल रहे हैं। इस बात की चर्चा पहले से थी, लेकिन आज उन्होंने खुद तारीख भी बता दी। यह जानकारी निशांत कुमार ने जदयू  के प्रदेश कार्यालय में दी। दरअसल आज निशांत कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने  जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष के साथ लंबी बैठक की।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, नीतीश कुमार ने क्यों लगाई इनके नाम पर मुहर?

यात्रा की तारीख हुई पक्की 
 निशांत कुमार पार्टी में शामिल होते ही जदयू के  प्रदेश कार्यालय पहुंचने लगे। वह पार्टी कार्यालय में  हर रोज अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी के अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। निशांत कुमार अब तक कई बार कह चुके हैं कि उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बहुत बेहतर काम किया है और वह उनके द्वारा किए गए कार्यों के कायल हैं। साथ ही निशांत कुमार ने अपनी बातों में कई बार कह चुके हैं कि वह पूरे बिहार का भ्रमण करना चाहते हैं। वह लोगों से बातचीत करना चाहते हैं। वह बिहार को समझना चाहते हैं। निशांत कुमार ने कहा कि वह अपने पिता नीतीश कुमार की तरह बिहार को समझना चाहते हैं। इसलिए वह पूरे बिहार का भ्रमण कर लोगों से मिलना चाहते हैं। आज जदयू के प्रदेश कार्यालय से निकलते हुए उन्होंने कहा कि मैं 3 मई से बिहार भ्रमण पर निकल रहा हूं। इसको लेकर कार्यक्रम की रुपरेखा क्या होगी, इस संबंध में निशांत कुमार ने कहा कि पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, जदयू के नेता एवं कार्यकर्ता, सब लोग मिलकर तय करके फिर बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: 'इंदिरा गांधी की तरह हैं प्रियंका गांधी', तेज प्रताप यादव ने राहुल को नसीहत देते हुए क्या कहा?

पहले 29 अप्रैल की थी चर्चा 
 लगभग दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए नीतीश कुमार ने कई यात्राएं निकालीं। अधिकतर यात्राओं की शुरुआत उन्होंने चंपारण से ही किया है। अब उनके बेटे निशांत कुमार भी अपने पिता की तरह चंपारण से ही यात्रा का आगाज करने जा रहे हैं। निशांत की पहली बिहार यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से होने वाली है।हालांकि निशांत कुमार का बिहार भ्रमण 29 अप्रैल को होने की चर्चा थी, जो अब बदलकर 3 मई हो गई है। वह चंपारण से अपनी बिहार यात्रा शुरू करने वाले हैंताकि वह बिहार को और बिहार उनको समझ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें