फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जदयू एमएलसी राधा चरण पहुंचे बेउर जेल, अब बेटे कन्हैया को तलाश रहा ईडी

Thu, 14 Sep 2023 07:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के MLC राधा चरण को ED ने गिरफ्तार कर  पटना बेउर जेल भेज दिया है। अब ईडी इसी केस में जदयू विधान पार्षद के बेटे कन्हैया को सरगर्मी से तलाश रही है।
विज्ञापन
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर बेउर जेल भेज दिया है। ईडी ने उन पर  बालू के अवैध कारोबार और टैक्स चोरी के साथ आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल होने का भी आरोप लगाया है। ईडी अब उनके बड़े बेटे कन्हैया प्रसाद की तलाश कर रही है। ईडी की टीम कन्हैया प्रसाद को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है। दरअसल, आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी के केस में ED ने 15 दिन पहले ईडी एमएलसी राधाचरण सेठ और उनके बड़े बेटे कन्हैया प्रसाद को समन भेजा था। जवाब नहीं देने पर ईडी ने बुधवार की सुबह उनके घर और उनसे संबंधित अन्य जगहों पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस मामले में बुधवार को राधाचरण सेठ को गिरफ्तार कर लिया गया। अब ED उनके बेटे की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


रियल स्टेट और बालू के भी कारोबार में राधाचरण सेठ शामिल
बता दें कि आरा-बक्सर निकाय क्षेत्र से निर्वाचित विधान पार्षद सह जदयू के प्रदेश महासचिव राधा चरण साह उर्फ सेठ से लम्बी पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। राधा चरण सेठ से संबंधित पटना आरा सहित एक दर्जन जगहों पर बुधवार सुबह से रात तक ईडी की जांच चली। राधा चरण सेठ पर बालू के अवैध कारोबार सहित अवैध तरीके से अकूत सम्पति बनाने का मामला है।राधाचरण सेठ राजनीति के साथ-साथ बिजनेस से भी जुड़े हैं। उनके होटल और व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। इतना ही नहीं रियल स्टेट और बालू के भी कारोबार में राधाचरण सेठ शामिल हैं। 

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है
इस मामले पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। ईडी के मामले में जो जेल गया, उसे मंत्री बनाया गया। दूसरे को नसीहत क्या देगी भाजपा? वहीं राजद नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि 2024 चुनाव को देखते हुए कार्रवाई हो रही है। विपक्ष की आवाज़ को दबाने की कोशिश हो रही है। यह लोग I.N.D.I.A. गठबंधन से घबरा गए हैं। इस तरह की कार्रवाई से से INDIA गठबंधन और मजबूत होगा। वहीं भाजपा नेता अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राधाचरण की गिरफ़्तारी को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। अगर राधाचरण सेठ निर्दोष हैं तो न्यायालय उन्हें रिहा कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें