बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि जेल जाने से अपनों और परायों की पहचान होती है। उन्होंने पत्रकारों से सवाल किया कि आप अब तक जेल नहीं गए हैं, अगर नहीं गए हैं तो समझिए जीवन बर्बाद हो गया।
पने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले गोपाल मंडल ने पिछले रविवार को भी अपने बयान से सरकार को असहज किया था। मंडल ने एक सभा में कहा था कि वो अपने विरोधियों की जीभ काट लेंगे। भाजपा ने उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। जदयू ने भी बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था।
गलवार को विधानमंडल में भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि सत्तापक्ष के विधायक बेकाबू हो चुके हैं। ऐसे विधायक नीतीश कुमार के चहेते हैं और इन पर कभी कोई कार्रवाई नहीं होगी।