फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद गुट ने 18 सितंबर को बुलाई JDU की बैठक, नीतीश को भी न्योता

Mon, 28 Aug 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
राजद की रैली में शामिल होने को लेकर जदयू एक ओर जहां शरद पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है, वहीं शरद गुट ने पार्टी कार्यकारणी की बैठक बुलाने का ऐलान कर सियासी सरगर्मियों को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


शरद के करीबी अरुण श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 18 सितंबर को दिल्ली में होगी। तालकटोरा मैदान में होने वाली इस बैठक में शरद गुट के सभी सदस्य शामिल होंगे।

पढ़ें- 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ रैली में बोले लालू- हम नीतीश के आखिरी शिकार

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी जबकि 18 सितंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। 18 तारीख राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी होनी है जबकि सम्मेलन का आयोजन दोपहर बाद होना है। सम्मेलन में सभी राज्य संगठन के लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बैठक में पार्टी अब तक की घटनाओं पर निर्णय लेगी। यही नहीं अध्यक्ष का चुनाव भी संभव है। नीतीश को भी बैठक के लिए निमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें