फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव : सीट में हुआ बदलाव तो जदयू नेता मनोज कुशवाहा ने वापस किया टिकट

Sat, 10 Oct 2020 11:25 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
जदयू नेता मनोज कुमार कुशवाहा - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया चल ही रही है कि इस बीच जदयू नेता मनोज कुमार कुशवाहा ने टिकट को वापस कर दिया है। बता दें कि कुशवाहा मीनापुर सीट से जदयू के प्रत्याशी थे। टिकट वापस करने के बाद कुशवाहा ने कहा, पार्टी ने मुझे मीनापुर से टिकट दिया। लेकिन मैंने टिकट वापस कर दिया और पार्टी के लिए काम करने का फैसला किया। मैं कुढ़नी से चुनाव लड़ना चाहता था जो भाजपा की सीट है।'

विज्ञापन


वहीं, मनोज कुमार कुशवाहा के टिकट वापस करने के बाद बिहार जदयू के अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा, 'पार्टी की तरफ से एक गलती के कारण मिनापुर सीट का टिकट मनोज कुमार कुशवाहा को दिया गया। यहां से टिकट एक और मनोज कुमार हैं उन्हें दिया जाना था। हालांकि, अब मनोज कुमार को टिकट दिया गया है। कुशवाहा ने गलत तरीके से आवंटित टिकट को वापस कर दिया है।'
 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए नौ अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान तीन नवंबर को होंगे। दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों के लिए वोट डाले जाएंगे। 
विज्ञापन


16 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, वहीं नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्तूबर को की जाएगी। जबकि 19 अक्तूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस चरण के लिए तीन नवंबर को मतदान कराया जाएगा और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर थी और इस दौरान 1357 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।

बता दें कि कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने 25 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी। 28 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान, वहीं दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण का सात नवंबर को होगा। जबकि नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें