शराबबंदी का बिहार में चौतरफा स्वागत हो रहा है। खासतौर पर महिलाएं नीतीश कुमार को धन्यवाद दे रही हैं। इधर, विपक्ष ने भी सरकार के फैसले का स्वागत किया है। इस बीच, सत्ताधारी दल जदयू ने केंद्र से गुजरात की तरह ही बिहार को भी विशेष सहायता देने की मांग की है।
जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा है कि नीतीश जी ने जो कहा, वो किया है। अब केंद्र की यह जिम्मेदारी बनती है कि शराब पर पाबंदी से होने वाले टैक्स की कमी की भरपाई के लिए बिहार को उसी तरह की विशेष सहायता दे, जैसी वह गुजरात को 1960 से ही देती आ रही है।
इधर शराबबंदी का श्रेय लेने की होड़ भी मच गई है। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने इसे विपक्ष के दबाव में आकर लिया गया सरकारी फैसला बताया है।