फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएपी नेताओं ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में राज्यपाल से मिल सौंपा ज्ञापन

Wed, 29 Mar 2017 08:50 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव
विज्ञापन
मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जेएपी के नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर पप्पू यादव के साथ इंसाफ करने की मांग की। जेएपी के प्रदेश अध्यक्ष भमवान सिंह कुशवाहा और पार्टी के संरक्षक चंद्र नारायण ने पांच सूत्री मांगों राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

  गौरतलब है कि बिजली की दरों में हुई वृद्धि, एसएससी घोटाला समेत बेनामी संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर पप्पू यादव की जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में जम कर बवाल काटा था। उस दौरान उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए थे।
इस मामले में पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वैसे गिरफ्तारी पुराने मामले में हुई, लेकिन माना जा रहा है कि सोमवार को हुए प्रदर्शन के बाद ही पुलिस वारंट को तामील करने के लिए सक्रिय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें