फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में ट्रेन ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Sat, 18 Jul 2020 03:51 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार के पटना जिले में शनिवार को एक कार के ट्रेन की चपेट में आने से उसमें सवार चार साल के लड़के समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

ये टक्कर पटना के पुनपुन में रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई।

पूर्वी मध्य रेलवे (ईसीआर) के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि कार सुबह करीब छह बजकर 35 मिनट पर जब पोटही और नदवां स्टेशनों के बीच रेल की पटरियों को पार कर रही थी तभी पटना-रांची जनशताब्दी विशेष ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि यह कार के चालक की ओर से स्पष्ट तौर पर पटरियों को अवैध तरीके से पार करने और लापरवाही का मामला है। वह गैरकानूनी तरीके से रेल की पटरियों को पार कर रहा था। कुमार ने बताया कि घटना के वक्त ट्रेन गया जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनपुन पुलिस स्टेशन के एसएचओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों में सुजीत (32 साल) और उनकी पत्नी निलिमा (26 साल) की पहचान कर ली गई है।इनके चार साल के बेटे की भी मौत हुई है। कुंदन कुमार ने बताया कि परिवार पटना के आनंदपुरी इलाके का रहने वाला था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें