नोटबंदी के खिलाफ पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी ( जाप) बिहार में रेल का चक्का जाम कर दिया है। पार्टी के संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पटना के राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। आंदोलकारियों ने कई जगह सड़क जाम भी कर दिया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस को रोक दिया। वहीं पटना के बाढ़ स्टेशन पर जाप के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने दो ट्रनों (साहेबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस व टाटा-दानापुर एक्सप्रेस) को करीब 40 मिनट तक रोके रखा। आरा में भी बक्सर-पटना शटल ट्रेन को रोक दिया गया।
Bihar: Jan Adhikar Party workers block Shramjeevi Express train at Bihar Sharif railway station in protest against #demonetisation pic.twitter.com/wyWV1mcBBU
— ANI (@ANI_news) December 20, 2016