फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पेमेंट के चक्कर में बुरे फंसे केंन्द्रीय मंत्री पासवान

Mon, 19 Dec 2016 12:29 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऑनलाइन पेमेंट की कोशिश करते केन्द्रीय मंत्री - फोटो : social media
विज्ञापन
कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे। लेकिन इंटरनेट स्लो होने के कारण उन्हें ऑनलाइन पेमेंट करने में काफी परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि जब पासवान एक चाय की दुकान पर चाय पीने के बाद ऑनलाइन पेमेंट की कोशिश कर रहे थे, तो इंटरनेट ने धोखा दे दिया। इसलिए उन्हें पेमेंट करने में पसीने छूट गए और वो आधे घंटे तक परेशान रहे। लेकिन उनके मोबाइल से पेमेंट नहीं हो पाया। तब जाकर उनके निजी सचिव के मोबाइल से पैसा ट्रांसफर किया जा सका। 
विज्ञापन



दरअसल, कैशलेस खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए पासवान हाजीपुर पहुंचे थे। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने तीन दुकानों पर खरीदारी कर वहां कैशलेस के जरिए बिल का भुगतान किया। वे सबसे पहले सिनेमा रोड स्थित एक मिठाई दुकान में पहुंचे, यहां केक व हलवा का लुत्फ उठाया और ऑनलाइन पेमेंट की। लेकिन चाय की दुकान पर इंटरनेट स्लो होने के कारण उन्हें ऑनलाइन पेमेंट करने में काफी परेशानी हुई।


इसके बाद पासवान कपड़े की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने तीन जोड़ी मोजों की खरीदारी की। उन्होंने यहां भी डिजिटल पेमेंट किया। केंद्रीय मंत्री रामविलास ने कहा कि पूरे देश में कैशलेस सिस्टम को बढ़ावा मिलना चाहिए। इससे ग्राहकों के साथ-साथ विक्रेताओं को भी संतुष्टि मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें