फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamui Road Accident: अज्ञात वाहन के टक्कर से भाई-बहन की मौत, होली का त्योहार मातम में बदला

Wed, 08 Mar 2023 12:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

बिहार के जमुई जिले में हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। दरअसल, बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।
 
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले में लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित सतायन गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गोड्डी निवासी दिलीप राम के पुत्र छोटू कुमार और पुत्री संजू देवी के रूप में की गई। 

विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना मिलने पर परिवार वालों में कोहराम मच गया। मृतक के गांव में होली का उमंग मातम में बदल गया। बताया जाता है कि दोनों भाई-बहन बाइक पर सवार होकर बीते मंगलवार को बड़ी बहन के घर व सदर थाना क्षेत्र के मंझवे गांव आया था। बुधवार सुबह नौ बजे के आसपास बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित सतायन गांव के समीप अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया, दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मंझवे चेकपोस्ट पर तैनात सदर थाना पुलिस के जवानों द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा बहन की मृत घोषित कर दिया गया, जबकि इलाज के दौरान भाई की भी मौत हो गई। इधर, परिजनों ने बताया कि मृतक संजू देवी कि ससुराल लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ही केनुहट गांव है और उसके तीन बच्चे हैं, दो लड़का एक लड़की है। इधर, घटना को लेकर सदर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें