फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी जयंती पर कथा वाचक बने नीतीश, बच्चों को सुनाई गांधी की कहानी

Wed, 11 Oct 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो व्यक्ति गांधी जी की आत्मकथा का वाचन करेगा, उसके जीवन में परिवर्तन जरूर आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी की हत्या कर दी गई, लेकिन उनके विचारों की हत्या नहीं की जा सकी। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।
विज्ञापन


जेपी की जयंती पर पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल के ज्ञान भवन में आयोजित गांधी कथा वाचन और बापू आपके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नीतीश ने चंपारण एवं मिट्टी से नेता बनते हैं, नाम की कथा का वाचन किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने शराबबंदी, सत्याग्रह और सत्य अहिंसा का संदेश दिया और भारत को आजादी दिलाई।

नीतीश ने बाल विवाह और दहेज प्रथा को समाज से पूरी तरह हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बापू ने सत्याग्रह और अहिंसा का रास्ता अपनाया और उनका प्रयोग कामयाब हुआ। इसके अलावा गांधी जी ने कभी भी छात्र जीवन में परीक्षा में नकल नहीं की।
विज्ञापन


पढ़ें-शरद यादव राष्ट्रीय परिषद की बैठक नहीं कर सकते: जदयू

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के हर सरकारी स्कूलों में गांधी जी पर कथा वाचन चलाया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने आए बच्चों ने कहा कि उन्होंने यहां आकर बहुत सारी बातें जानी, उन्होंने कहा कि दहेज लेकर शादी करनी अच्छी बात नहीं है, बाल विवाह करना भी अपराध है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें