बिहार चुनावों पर बीबीसी की विशेष सिरीज़ 'बूझिए ना बिहार को' में हम आपको अगले कुछ दिनों तक राज्य से जुड़े मिथकों और तथ्यों के बारे में बताते रहेंगे। उदाहरण के तौर पर पहली कड़ी में जानिए कि क्या लालू प्रसाद ही यादवों के सर्वमान्य नेता हैं...
मौजूदा समय में ये काफी हद तक सच है, लालू यादव को आजकल अपनी ही जाति के लोगों का समर्थन हासिल है। दूसरी जातियों में उनके मतदाता बहुत कम हैं।
लेकिन 1990 के दशक में ऐसा नहीं था। बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद लालू काफी लोकप्रिय नेता थे। उन्हें कई जातियों का समर्थन हासिल था। 1995 और 2000 में उन्हें कई जातियों का वोट मिला था।