फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS Officer : शिवदीप लांडे बन गए IG, देखें प्रमोशन पाने वाले 21 आईपीएस अफसर अब किस पद पर देंगे सेवा

Sat, 23 Dec 2023 09:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सीनियर आईपीएस अफसर शिवदीप लांडे अब आईजी बन गए हैं। वहीं पटना एसएसपी राजीव मिश्रा समेत 11 आईपीएस को डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सिंघम कहे जाने वाले शिवदीप लांडे समेत 21 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन दिया गया है। इस लिस्ट में पटना एसएसपी राजीव मिश्रा का भी नाम है। सीनियर आईपीएस अफसर शिवदीप लांडे अब आईजी बन गए हैं। वहीं पटना एसएसपी राजीव मिश्रा समेत 11 आईपीएस को डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन


बिहार पुलिस की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार पुलिस की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कोसी रेंज डीआईजी शिवदीप लांडे सहित, सीआईजी की डीआईजी गरिमा मलिक, निगरानी विभाग की डीआईजी एस प्रेमलथा को आईजी रैंक में प्रमोशन दिया गया है। यह तीनों 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 

पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा समेत 11 आईपीएस अफसरों को भी मिला प्रमोशन
इनके अलावा पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा समेत 11 आईपीएस अफसरों (2011 बैच) को पुलिस उप निरीक्षक (डीआईजी) रैंक में प्रोन्नति दी गई है। इनमें मीनू कुमारी, दीपक वर्णवाल, नीलेश कुमार, मृत्युंजय कुमार चौधरी, तौहीद परवेज, अभय कुमार लाल, राशिद जमां, अनिल कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता और प्रमोद कुमार मंडल शामिल हैं। वहीं गया के एसएसपी आशीष भारती, मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार समेत सात आईपीएस को कनीय प्रशासनिक ग्रेड से प्रवर कोटि में प्रमोशन दिया गया। साथ ही 2010 बैच की आईपीएस अफसर धुरत सयाली सावलाराम को भी एक जनवरी, 2023 के प्रभाव से प्रवर कोटि में प्रोफार्मा प्रमोशन मिला। 
विज्ञापन


बिहार पुलिस सेवा के यह अफसर बनें आईपीएस को आईपीएससी में प्रमोशन
वहीं बिहार सरकार की ओर से बिहार पुलिस सेवा के 10 अफसरों को आईपीएस अधिकारी के रूप में प्रमोशन दिया गया है। इनमें विश्वजीत दयाल, आलोक, हरिशंकर कुमार, मनीष कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, अजय कुमार, महेंद्र कुमार बसंत्री, बम बम चौधरी, मदन कुमार आनंद और अशोक कुमार चौधरी शमामिल हैं। इन्हें बिहार कैडर प्रदान किया गया है। गृह मंत्रालय ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें