फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद शुक्र वार से छपरा में विवाद शुरू हुआ है।
छपरा में तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच रुक-रुक कर झड़प हो रही है। पुलिस के कई आलाधिकारी जिले में कैंप कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिये बिहार पुलिस और आईटीबीपी के जवान तैनात किए जा चुके हैं।
सुरक्षा कारणों को देखते हुए सारण जिले में धारा 144 लगा दी गई है। जिले में इंटरनेट की सेवा को भी बंद कर दिया गया है। मालूम हो कि फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद शुक्र वार से छपरा में विवाद शुरू हुआ है।
शनिवार को इस मामले को लेकर हिन्दू संगठनों ने बंद का आह्वान किया था। इस दौरान शहर के साहेबगंज इलाके में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में जमकर झड़प हुई। मौके का फायदा उठा कर असामाजिक तत्वों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ भी की और कई दुकानों में आग भी लगा दी। बाद में दमकल की गाडिय़ों ने दुकानों में लगी आग को बुझाया। जिसके बाद पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की।
कई अधिकारी छपरा पहुंच गए हैं, साथ ही आईटीबीपी के जवानों ने भी स्थिति पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी है। घटनास्थल पर डीएम दीपक आनंद सहित एसपी और कई अधिकारी कैंप कर रहे हैं।