बिहार के दरभंगा में एक दलित महिला को डायन बताकर चार लोगों ने उससे मारपीट की और उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। इस घटना क्रम के बाद महिला को गांव से बाहर निकाल दिया गया।
पुलिस अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि दरभंगा जिले के एक गांव में कुछ बच्चों की तबियत खराब होने के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने दलित महिला पर टोना टोटका करने का आरोप लगाते हुए पहले तो कथित तौर पर उसे मारा पीटा बाद में उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर भी किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।