फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में होगा 60 रूपये में स्वास्थ्य बीमा

Wed, 19 Dec 2012 12:35 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के किसान अब गंभीर बीमारियों का महंगा इलाज भी करा पायेंगे। किसानों, मजदूरों व बटाईदारों के लिए सहकारिता विभाग द्वारा बनायी गयी स्वास्थ्य बीमा योजना को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंजूरी दे दी है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री किसान जीवन ज्योति योजना होगा।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री रामधार सिंह ने संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पैक्सों से जुडे़ किसान, बटाईदार व मजदूरों का स्वास्थ्य बीमा कराया जायेगा। एक साल में तीन लाख रूपये तक का इलाज कराया जा सकेगा। बीमा कराने वाले परिवार को पांच रूपये प्रति माह की दर से हर साल 60 रूपये प्रीमियम देना होगा।

रामधार सिंह ने कहा कि इस योजना का लाभ प्रदेश के करीब एक करोड़ से अधिक किसान परिवारों को मिलेगा। इस बीमा योजना के तहत अस्सी साल तक के किसानों का बीमा हो सकेगा। कर्नाटक मॉडल के तर्ज पर सहकारिता के क्षेत्र में यह स्वास्थ्य बीमा योजना तैयार की गई है। सहकारिता मंत्री के निर्देश पर कर्नाटक आदि राज्यों में अध्ययन के बाद इस योजना को उप निबंधक सहयोग समितियां आशीष कुमार झा ने अन्य अधिकारियों के सहयोग से तैयार किया है। 
विज्ञापन


इसके योजना के तहत प्रीमियम की बाकी राशि का भार राज्य सरकार वहन करेगी। इसके लिए उसे अपनी निधि से 250 से 300 करोड़ रूपये खर्च करने होंगे। योजना में किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किये गये हैं। स्वास्थ्य बीमा संचालन के लिए जिला और राज्य स्तर पर समिति बनेगी। राज्य स्तर पर समिति नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगी। स्वास्थ्य बीमा करनेवाली कंपनी को टेंडर के माध्यम से चुना जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें