फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : जदयू-राजद दफ्तर के बीच कांग्रेस के प्रस्तावित प्रधानमंत्री का पोस्टर; कौन है यह कांग्रेसी- जानें

Fri, 26 May 2023 05:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Congress Party : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य-राज्य घूम रहे हैं विपक्षी एकता के लिए। जदयू उन्हें पीएम मैटेरियल कहता ही रहा है। लेकिन, पटना में एक कांग्रेसी नेता का प्रस्तावित पीएम के रूप में पोस्टर लग गया है।
विज्ञापन
जदयू और राजद कार्यालय के बीच लगा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता के लिए राज्य-दर-राज्य घूम रहे हैं। वह कह रहे हैं कि यह यात्रा नरेंद्र मोदी की जगह विपक्ष का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कर रहे हैं। जदयू उन्हें पीएम मैटेरियल कहता ही रहा है। भाजपा लगातार सीख दे ही रही कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना बंद करें। लेकिन, एक नया-रोचक पेच सामने आया है। पटना में राजद-जदयू दफ्तर के बीच और कई महत्वपूर्ण सड़कों पर एक कांग्रेसी नेता का प्रस्तावित पीएम के रूप में पोस्टर लग गया है। इस पोस्टर में लिखा है कर्नाटक तो बस झांकी है, लोकसभा अभी बाकी है। भागलपुर लोकसभा 2024 के भावी उम्मीदवार। भारत का अगला प्रधानमंत्री संजीव कुमार सिंह को बनाएं। देश को विकसित बनाएं, देशवासियों में खुशहाली लाएं।
विज्ञापन


पोस्टर लगाने वाले ने संजीव सिंह का परिचय भी दिया
लोकसभा एवं विधान सभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता राजीव कुमार सिंह के नाम से यह पोस्टर वीरचंद पटेल मार्ग, इनकम टैक्स गोलंबर आदि पर अलग-अलग आकार में लगे हैं। इसमें संजीव कुमार सिंह का लंबा चौड़ा परिचय लिखा गया है- राष्ट्रीय नेता- इंडियन नेशनल कांग्रेस (AICC), पर्यवेक्षक प्रभारी- बिहार, कर्नाटक, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी, एडवोकेट- सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया, सदस्य- इंटरनेशनल काउंसिल और जूरिस्टस सचिव- कांग्रेस किसान एवं औद्योगिक प्रकोष्ठ, कानूनी सलाहकार-चुनाव प्रचार समिति बिहार, कर्नाटक, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आसाम।


 
 
Trending Videos
विज्ञापन

राजद और जदयू कार्यालय के पास कांग्रेस समर्थित भावी प्रधानमन्त्री का लगा हुआ पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
निवेदक का बैकग्राउंड जान लीजिए पहले
राजीव सिंह वह हैं जिन्होंने ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पूर्णिया में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने गये थे। लेकिन एन वक्त पर इस बात की भनक जिला निर्वाकां पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी को लग गई और उनके निर्देश पर वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पहचान नवगछिया जिले के नगरा निवासी राजिव कुमार सिंह के रूप में दी। तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश यादव के अनुसार पुलिस ने उनका मेडिकल जांच कराया जिसमें अल्कोहलिक जांच में शराब की मात्रा 117.6 पाई गई थी। उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश यादव के अनुसार उस समय कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा,जिला के एसपी विशाल शर्मा,जिला के डीडीसी, उत्पाद अधीक्षक सहित कुछ अन्य पदाधिकारी भी वहां मौजूद थे।

संजीव कुमार सिंह के बारे में यहां है पूरी जानकारी
संजीव कुमार भागलपुर जिला के नवगछिया अंतर्गत नघरा निवासी हैं। नवगछिया के स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कई सालों से नवगछिया से बाहर रह रहे हैं और यह लोगों को बताते हैं कि सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इनपर जालसाजी करने के भी कई मामले नवगछिया सहित अन्य थानों में दर्ज हैं। इन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। लेकिन 2014 से यह लगातार प्रधानमंत्री के उम्मीदवारी का पोस्टर लगवाते रहे हैं।

यह कहती है कांग्रेस 
कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी का कहना है कि संजीव सिंह का कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है। वह मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार ऐसा नहीं हुआ है जो इन्होने खुद को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बताते हुए जगह जगह पोस्टर लगवाया है। इससे पहले यह 2014 और 2019 में भी पोस्टर लगवाया था। कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बताया कि इस बात की पूछताछ केलिए उनके परिवार के लोगों से भी संपर्क किया गया था जिसमें उनलोगों ने कहा था कि वह मानसिक रूप से बीमार हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें