फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day : इस स्वतंत्रता दिवस बिहार को गर्व करने के कई मौके; रेलवे को शीर्ष, पुलिस अफसरों को यह अवार्ड

Mon, 14 Aug 2023 06:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Police : बिहार पुलिस के चार अफसरों को पहले गृह मंत्री वाला पुरस्कार मिला। अब प्रेसिडेंट पुलिस मेडल, गैलेंट्री अवार्ड, पुलिस मेडल मिलाकर 21 अवार्ड मिले। रेल सुरक्षा का सबसे बड़ा पुरस्कार मिलने से पहले इन पुरस्कारों की घोषणा हुई।
विज्ञापन
Sarat Chandra Parhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेसिडेंट पुलिस मेडल बिहार के हिस्से में आया है। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त शरत चंद्र पाढ़ी को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पूर्व संध्या यानी सोमवार शाम पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय हाजीपुर में उस खुशी की लहर दौड़ गई, जब प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए पूमरे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के नाम की घोषणा हुई।

विज्ञापन


आरपीएफ के आईजी शरत चंद्र पाढ़ी समेत 16 अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस 2023 के मौके पर आरपीएफ के इन अधिकारियों को को विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए इन पुरस्कारों से नवाजा जा रहा है।

15 अधिकारी और कर्मचारी को उत्कृष्ट कार्य के मेडल
राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए आरपीएफ आईजी शरत चंद्र पाढ़ी का चयन किया गया। इसके अलावा 15 अधिकारी-कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा। आरपीएफ के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विजिलेंस अनीस प्रसाद, एएससी दिनेश कुमार चौहान, एएससी मनेंद्र सिंह शेखावत, आरपीएफ इंस्पेक्टर सतीशन वीवी, आरपीएफ 5टीएम बटालियन ट्रीची के इंस्पेक्टर जॉबॉय केआर, आरपीएफ के असिस्टेंट पर्सनल एंड वेलफेयर ऑफिसर अजय, आरपीएसएफ इंस्पेक्टर नटवारलाल श्रीमली, आरपीएसएफ के सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत डीई, आसनसोल के आरपीएफ पोस्ट के सब इंस्पेक्टर एमएस शुब्रा डे, सीनियर डीएससी ऑफिस में पदस्थ एसआई प्रदीप लोखंडे, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार चौधरी, एएसआई भूवनेश कुमार श्रीवास्तव, एसआई हिम्मत सिंह नथावट, एएसआई अजय कुमार द्विवेदी और हेड कांस्टेबल अवधेश नाथ मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 
विज्ञापन


IPS सुशील कुमार समेत दो को गैलेंट्री अवार्ड 
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल पाने वालों में प्रीता वर्मा, DG (प्रशिक्षण) और अमरेंद्र कुमार अम्बेडकर, DG, (बीएसएपी) शामिल हैं। गैलेंट्री अवार्ड के लिए बिहार के 2 और पुलिस मेडल के लिए 17 पुलिसकर्मी को शामिल गया है। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और सब इस्पेक्टर अनुरूध कुमार को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सुशील कुमार वर्तमान में मधुबनी में और अनुरुध कुमार लखीसराय में तैनात हैं। 

विज्ञापन

Police Medal - फोटो : ANI
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल पाने वालों में 17 पुलिसकर्मी 
  1. राजेश कुमार, एसपी, मधेपुरा
  2. संजय भारती, रेल एसपी, कटिहार
  3. अंजनी कुमार, एस.डी.पी.ओ., सोनपुर
  4. संतोष कुमार, एस.डी.पी.ओ., सदर छपरा
  5. अजय कुमार, एएसपी, पटना
  6. संजय कुमार पांडे, एस.डी.पी.ओ. सदर समस्तीपुर
  7. वीरेन्द्र कुमार मेधावी, पुलिस निरीक्षक, एस.टी.एफ. पटना,
  8. बिन्नू रजक, एएसआई, सीआईडी, पटना
  9. मो.  गुलाम मुस्तफा, एसआई, एसएसपी कार्यालय, पटना
  10. मो. इस्तखार खान, एसआई सीआईडी, पटना
  11. अंगद सिंह यादव, हवलदार, डुमरांव बक्सर
  12. राहुल कुमार, एएसआई सीआईडी, पटना
  13. इंद्र कमल झा, एएसआई, प्रोहिबिशन यूनिट सीआईडी पटना
  14. विजय कुमार सिंह, हवलदार, एस.टी.एफ., पटना
  15. अमरेन्द्र कुमार मिश्रा, कांस्टेबल, नालंदा
  16. राहुल कुमार, कांस्टेबल, सीआईडी पटना
  17. शंभु कुमार, कांस्टेबल, मुंगेर पुलिस बल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें