परेड की सलामी लेते डिप्टी सीएम विजय सिन्हा।
- फोटो : अमर उजाला
78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में तिरंगा झंडा फहराया। डिप्टी सीएम प्रभारी मंत्री के तौर पर मुजफ्फरपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होंनेसुबह के 9 बजे झंडोत्तोलन किया। मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जिलावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता दिवस को उत्साह से मनाने की अपील की है। डिप्टी सीएम ने बाबा गरीब नाथ की धरती को नमन करते हुए कहा कि महापुरुषों ने मुजफ्फरपुर में संगीत एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में और विश्वसनीय योगदान दिया है।
100 पुलिस पदाधिकारी एवं 200 पुलिसकर्मी को प्रतिनियुक्त की गई
उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण पर काम करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुजफ्फरपुर जिले में कुल सात पुलिस अनुमंडल साथ पुलिस 47 थाना एवं कार्यरत हैं। पिछले एक वर्ष में 18630 अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी की गई है। यहां कई तरह के अपराध पर लगाम लगाने का काम भी किया गया है और आज इस वर्ष पुलिस मुख्यालय द्वारा जिला अंतर्गत डायल 112 में कुल 75 वाहन को उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें 50 चार पहिया 25 बाइक जिले भर के सभी थाना में कार्यरत हैं इससे कुल 100 पुलिस पदाधिकारी एवं 200 पुलिसकर्मी को प्रतिनियुक्त की गई है। रिस्पांस टाइम को कम करने की योजना पर काम कर रहे हैं। ताकि कम से कम समय में सूचना सहायता उपलब्ध कराया जा सके वर्तमान में रिस्पांस टाइम 10 मिनट 55 सेकंड है।