फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- अपराध नियंत्रण पर काम करना, सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

Thu, 15 Aug 2024 11:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण पर काम करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुजफ्फरपुर जिले में कुल सात पुलिस अनुमंडल साथ पुलिस 47 थाना एवं कार्यरत हैं। पिछले एक वर्ष में 18630 अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
परेड की सलामी लेते डिप्टी सीएम विजय सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में तिरंगा झंडा फहराया। डिप्टी सीएम प्रभारी मंत्री के तौर पर मुजफ्फरपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होंनेसुबह के 9 बजे झंडोत्तोलन किया। मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जिलावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता दिवस को उत्साह से मनाने की अपील की है। डिप्टी सीएम ने बाबा गरीब नाथ की धरती को नमन करते हुए कहा कि महापुरुषों ने मुजफ्फरपुर में संगीत एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में और विश्वसनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन


100 पुलिस पदाधिकारी एवं 200 पुलिसकर्मी को प्रतिनियुक्त की गई
उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण पर काम करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुजफ्फरपुर जिले में कुल सात पुलिस अनुमंडल साथ पुलिस 47 थाना एवं कार्यरत हैं। पिछले एक वर्ष में 18630 अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी की गई है। यहां कई तरह के अपराध पर लगाम लगाने का काम भी किया गया है और आज इस वर्ष पुलिस मुख्यालय द्वारा जिला अंतर्गत डायल 112 में कुल 75 वाहन को उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें 50 चार पहिया 25 बाइक जिले भर के सभी थाना में कार्यरत हैं इससे कुल 100 पुलिस पदाधिकारी एवं 200 पुलिसकर्मी को प्रतिनियुक्त की गई है। रिस्पांस टाइम को कम करने की योजना पर काम कर रहे हैं। ताकि कम से कम समय में सूचना सहायता उपलब्ध कराया जा सके वर्तमान में रिस्पांस टाइम 10 मिनट 55 सेकंड है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा। - फोटो : सोशल मीडिया।
राज्य के किसानों को भी अपने उत्पादन का फायदा होगा
डिप्टी सीएम ने कहा कि मुजफ्फरपुर में टेक्सटाइल पार्क है और बैग क्लस्टर कार्य कर रहा है इंडस्ट्रियल एरिया बेला मुजफ्फरपुर में बीते एक वर्ष के अंदर में कमर्शियल बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड सहित कई कंपनियों को अवसर दिया गया है। और इसमें करीब 2000 से अधिक महिलाएं पुरुष को ही सीधे रोजगार उपलब्ध कराया गया है। यहां पर 1.5 से 2 लाख से अधिक बैग का निर्माण प्रतिदिन हो रहा है। इसमें निवेश पर राज सरकार द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है, जिसमें एक एथेनॉल प्लांट द्वारा उत्पादन प्रारंभ कर दिया गया है। दो एथेनॉल प्लांट द्वारा सीधी उत्पादन प्रदान हो रहा है। इससे जिले के किसानों के साथ-साथ में ही राज्य के किसानों को भी अपने उत्पादन का फायदा होगा। मेगा फूड पार्क मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में विकसित किया जा रहा है। इसमें आठ इकाइयों द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके पूर्व में जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें