सीएम हाउस में परेड की सलामी लेते नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
दरभंगा एम्स के जरिए पीएम मोदी पर निशाना
दरभंगा एम्स से संबंधित पूछे गए सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में पटना में एम्स बनना तय हुआ और वहां पर उसका निर्माण हुआ। वर्ष 2015 में जब दूसरे एम्स के बनने की बात आई तो हमने उनलोगों से कहा कि एक एम्स तो पटना में बना ही हुआ है, यह उनलोगों को पता नहीं था। सबसे पहले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पटना में PMCH और दूसरा दरभंगा में DMCH बना। हमने उनलोगों को कहा कि पटना में एम्स बन गया है और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल का हम विस्तार करने वाले हैं। इस देश में उतना बड़ा कोई अस्पताल नहीं है, 5000 से भी ज्यादा मरीजों के लिए वहां बेड बनाए जा रहे हैं। हमने उनलोगों से आग्रह किया कि अगर बिहार में दूसरा एम्स बनाना चाहते हैं तो दरंभगा का जो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल है वहीं पर बना दीजिए। पहले इसको स्वीकार कर लिया गया और अब कहा जा रहा है कि वहां पर नहीं बनाएंगे, अलग कहीं पर बनाएंगे। समाधान यात्रा के दौरान दरभंगा के डीएम ने एम्स निर्माण को लेकर शोभन बाईपास की जमीन दिखाई थी। वह जमीन काफी अच्छी है। वहां पर फोर लेन सड़क निर्माण करने का हमने निर्देश दिया है। वहां पर एम्स बनने से दरभंगा का काफी विस्तार होता। सभी जगहों से वहां पहुंचना आसान है। पता नहीं क्यों वे लोग वहां पर एम्स का निर्माण नहीं कराना चाहते हैं। मेरी इच्छा है कि वहीं पर एम्स बने एम्स निर्माण को लेकर राज्य सरकार जमीन और रास्ता बनाकर देगी। दरभंगा में एम्स बने, यह हमारी इच्छा है। कुछ लोग इधर-उधर की बातें बोलते रहते हैं। इसका कोई मतलब नहीं है।