शहीद आशीष कुमार और अक्षय कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इस श्रृंखला में एक शहीद सब इंस्पेक्टर और चार पुलिस कांस्टेबल को ग्लैंट्री अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। ग्लैंट्री अवॉर्ड पाने वालों में शहीद पुलिस अवर निरीक्षक आशीष कुमार हैं, जिन्हें मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा, जबकि इनके अलावे चार पुलिस कांस्टेबल हैं जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। ग्लैंट्री अवॉर्ड पाने वाले पुलिस कांस्टेबल में अक्षय कुमार सिंह, दुर्गेश यादव, रोहित कुमार रंजन औए विजेंद्र कुमार शामिल हैं।
ऐसे थे वीर आशीष कुमार
आशीष कुमार उस समय खगड़िया जिला के पसराहा में थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। 12 अक्टूबर 2018 की देर रात में आशीष कुमार को गुप्त सूचना मिली कि खगड़िया जिले का कुख्यात अपराधी दिनेश मुनी अपने गिरोह के साथ दुधैला दियारा में छिपा हुआ है। दुधैला दियारा नवगछिया एवं खगड़िया जिला का बॉर्डर इलाका है। वहाँ की भौगोलिक स्थिति आवागमन के रूप में अत्यंत ही कठिन थी। उक्त अपराधी को पकड़ने के लिए आशीष कुमार अपने टीम के अन्य सदस्यों के साथ करीब 18 कि०मी० पैदल चलकर घटनास्थल तक दुधैला दियारा पहुँचे ही थे, तभी वहां मौजूद सभी अपराधी उनपर गोली बरसाने लगे। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने उन अपराधियों को आत्मसमर्पण करने करने के लिए कहते रहे लेकिन अपराधी नहीं माने और ताबड़तोड़ उनपर गोली बरसाते रहे। इसी क्रम में अपराधियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।
इनको मिलेगा ग्लैंट्री अवॉर्ड।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इनको मिलेगा सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) पाने वालों में कांस्टेबल से लेकर आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। बिहार पुलिस के 16 अन्य पुलिसअधिकारी और पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) दिए जाएंगे। उन नामों में नीरज कुमार सिंह (पुलिस अधीक्षक), पंकज कुमार (पुलिस अधीक्षक), अरविन्द कुमार सिन्हा (उप पुलिस अधीक्षक), आशीष कुमार सिंह (पुलिस उपाधीक्षक), कुमारी किरण पासवान (पुलिस उपाधीक्षक), विजय कुमार (इंस्पेक्टर), विनायक राम (सहायक उपनिरीक्षक), प्रकाश कुमार शर्मा (हवलदार), मोरा मुंडा (कांस्टेबल), संजय कुमार सिंह (हवलदार), विजय कुमार यादव (सहायक उप निरीक्षक), कृष्ण मोहन गुप्ता (सब इंस्पेक्टर), अंजनी कुमार (कांस्टेबल), सविता देवी (सिपाही), गणेश बहादुर थापा (हवलदार) और राजेश कुमार सिंह (हवलदा) शामिल हैं। पूरी सूची देखने के लिए
यहां क्लिक करें ।