फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिजली दर 24.1% और फिक्स्ड चार्ज 100% बढ़ाने पर आयोग की मुहर; यही लागू नहीं होगा...जानिए क्यों

Thu, 23 Mar 2023 02:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Electricity Rate : बिहार में बिजली दर करीब 24.1 फीसदी वृद्धि की गई है। फिक्स्ड चार्ज में 100% की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए हैं, लेकिन अभी प्रभावी नहीं होगी। सरकार सब्सिडी का पुनर्निर्धारण करेगी, उस हिसाब से रेट लागू होगा।
विज्ञापन
नीतीश कुमार कैबिनेट सब्सिडी का पुनर्निर्धारण कर सकती है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमाम गतिरोधों के बीच लाइन लॉस को आधार बनाते हुए बिहार में बिजली की दरें बढ़ाने को बिहार विद्युत विनियामक आयोग की अनुमति मिल गई है। बिहार विधानमंडल के मौजूदा सत्र में रेट नहीं बढ़ाने से लेकर मुफ्त बिजली तक के लिए प्रस्ताव आया, लेकिन इसी सत्र के दौरान बिहार विनियामक आयोग की अनुमति के आधार पर करीब 24.1 फीसदी वृद्धि की गई है। इसके अलावा फिक्स्ड चार्ज में आम तौर पर 100% की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए हैं, लेकिन अभी प्रभावी नहीं होगी। बिहार सरकार सब्सिडी का पुनर्निर्धारण करेगी, उसके हिसाब से रेट लागू होगा।

विज्ञापन


इधर, विधानसभा परिसर में बिजली बिल में बढ़ोतरी के सवाल पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने जवाब दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इस मामले पर विचार करेगी। अन्य प्रश्नों पर वह चुप्पी साध गए। 

बिजली के रेट में दो स्लैब तय किए गए
दरअसल, सरकार पहले पर बिजली कंपनी को सब्सडी देती थी। अब सरकार प्रति कनेक्शन यानी लोगों को डायरेक्ट सब्सिडी देती है। इसका जिक्र कनेक्शन में होता है। अब सरकार द्वारा दी वाले सब्सिडी दो तरह से मिल सकती है। इसमें फिक्स्ड चार्ज और एनर्जी चार्ज पर सब्सिडी दी जा रही है। अब कितना सब्सिडी मिलेगा इसपर सरकार विचार कर रही है। इधर, कहा यह भी जा रहा है कि अब बिजली के रेट में दो स्लैब तय किए गए हैं। पहला स्लैब 0 से 100 यूनिट तक बिजली की खपत करने वालों का होगा। वहीं दूसरा स्लैब 100 यूनिट से ऊपर खपत करने वालों का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें