फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग से लालू यादव को झटका, बेनामी संपत्ति जब्त करने का दिया आदेश

Sun, 23 Jun 2019 12:35 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
विज्ञापन

चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को एक और झटका मिला है। आयकर विभाग ने उनकी और उनके परिवार की बेनामी संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है। केवल इतना ही नहीं बिहार के अवामी कोऑपरेटिव बैंक खाते में जमा उनकी रकम को भी जब्त किया जाएगा। 

विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि विभाग की प्रथम अपीलीय अथॉरिटी ने लालू और उनके परिवार की 3.7 करोड़ की संपत्ति को जब्त करने के आदेश पर मुहर लगा दी है। लालू परिवार संबंधित संपत्ति से जुड़े कानूनी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया जिसके बाद विभाग ने यह कदम उठाया है।

लालू और उनके परिवार की जिन संपत्तियों को जब्त किया जाएगा उनमें पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मौजूद दो मंजिला इमारत भी शामिल है। पहले इसके मालिक चारा घोटाले के आरोपी आरके राणा थे। इसे 2002 में कोलकाता की फेयर ग्रो होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 76.3 लाख रुपये में खरीदा गया था।
विज्ञापन


इसी बीच खबर है कि रांची के रिम्स में इलाज करा रहे लालू के आम खाने पर डॉक्टरों ने रोक लगा दी है। लालू यादव दिन में दो-तीन आम खा रहे थे जिसकी वजह से उनका शुगर 180 पर पहुंच गया। शुगर बढ़ने के बाद डॉक्टरों ने उनके आम खाने पर पाबंदी लगा दी है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उन्हें एक मालदह (लंगड़ा) आम खाने की इजाजत दी गई थी। लेकिन उन्होंने रोजाना दो-तीन आम खाने शुरू कर दिए। इससे उनका शुगर बढ़ने लगा। इसे देखते हुए इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ानी पड़ी।

वहीं शनिवार को तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू से मिलने के लिए रिम्स पहुंचे थे। पिछले दिनों उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी और उन्होंने दिन का खाना छोड़ दिया था। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप ने पिछले दिनों अपने पिता को जन्मदिन और फादर्स डे पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने 10 जून को लालू के जन्मदिन पर उन्हें सामाजिक न्याय का प्रबलतम पुरोधा बताते हुए ट्वीट में लिखा था कि तुम्हारी दी गई आवाज के ऋणी हैं हम, अब जो जागे हैं तो कहां किसी से हैं कम।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें