फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सारण में लुटेरों को घेरा तो की फायरिंग, एक घायल; भीड़ ने एक अपराधी को दबोचा

Sat, 04 Feb 2023 11:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण में अपराधियों ने शाम ढलते ही गल्ला दुकान लूट लिए। भागने के क्रम में जब लोगों ने उन लूटेरों को घेरने की कोशिश की तब अपराधियों ने उनलोगों पर फायरिंग करने लगे जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के चमरहिया बाजार की है।
विज्ञापन
सारण में लुटेरों को घेरा तो की फायरिंग, एक घायल; भीड़ ने एक अपराधी को दबोचा - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण में बेखौफ अपराधियों ने शाम ढलते ही गल्ला दुकान लूट लिए। लूट की खबर मिलते ही ग्रामीण उधर दौड़ पड़े। उधर भागने के क्रम में जब लोगों ने उन लूटेरों को घेरने की कोशिश की तब अपराधियों ने खुद को बचाने के लिए उनलोगों पर फायरिंग करने लगे जिसमें एक युवक घायल हो गया। लेकिन लोगों ने सहस कर उन भागते हुए लुटेरों में से एक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। दाउदपुर थाना क्षेत्र के चमरहिया बाजार की है। दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहरा बाजार में एक गल्ला व्यवसायी शंकर किराना स्टोर में लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। घटना की जानकारी  चमरहिया बाजार के लोगों को मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे जिन्हें पकड़ने का प्रयास चमरहिया बाजार पर किया गया। भागते हुए लुटेरे खुद को ग्रामीणों के द्वारा घिरता देख ग्रामीणों पर गोलीबारी करने लगे जिसमें अपराधियो की गोली से स्थानीय निवासी बबन सिंह के पुत्र सरोज सिंह घायल हो गए।

विज्ञापन




लोगों के साहस से पकड़ाया लुटेरा 
गोली लगते ही सरोज सिंह जमीन पर गिर पड़े लेकिन लोगों ने साहस नहीं छोड़ा और भागते हुए लुटेरों में से एक को खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़ाते ही लोगों ने उसकी जम कर पिटाई शुरू कर दी। उधर घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मॉबलिंचिंग की घटना होने से बचाते हुए पुलिस किसी तरह उस लुटेरे को अपने कब्जे में ले सदर अस्पताल पहुंची और उसे वहां भर्ती कराया। फिलहाल उसका इलाज वहां पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। गिरफ्तार लुटेरा सिवान जिला के चैनपुर निवासी बताया जा रहा है। सरोज सिंह को पेट में गोली लगने की वजह से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस वजह से उनको बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर अन्य लुटेरों की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें