फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: विवाहिता की हत्या कर जंगल में शव जला रहे थे ससुराल वाले; पुलिस के पहुंचने से पहले गायब की अधजली लाश

Wed, 27 Sep 2023 07:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Dory Murder: अब वैशाली से एक विवाहिता को ससुराल वालों द्वारा मारकर जंगल की झाड़ियों में जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ससुराल वालों ने अधजले शव को गायब कर दिया और फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बल की तैनाती घटनास्थल और मृतका के घर पर की गई है।
विज्ञापन
मृतका मुस्कान कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली में ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता की हत्या कर शव को घर से तकरीबन एक किमी दूर जंगल की झाड़ियों में जला रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। तभी वहां मौजूद ससुराल वालों ने अधजले शव को गायब कर दिया और शव जलाने की सामग्री को इधर-उधर जंगल की झाड़ियों में फेंक कर मौके से भाग निकले। यह घटना के महुआ अनुमंडल के जंदाहा थाना के बसंतपुर पंचायत के सिंहियाही गांव की है। मृतका के मायके वालों ने बताया कि उनकी बेटी के ससुराल वालों ने एक लाख रुपये की मांग की थी। उतनी रकम न देने पर ससुराल वाले उनकी बेटी की हत्या कर शव जला रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना पर पहुंचे जंदाहा थाने के पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल से विवाहिता का कुछ समान बरामद किया है। जिस खटिया (चारपाई) से विवाहिता के शव को ठिकाने लगाया जा रहा था। वह भी जंगल में फेंकी हुई मिली थी। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर डी गौरियार गांव निवासी दशरथ सहनी की बेटी मुस्कान कुमारी (25) के रूप में हुई है। मुस्कान की शादी चार साल पहले जंदाहा थाना क्षेत्र के सिंहियाही गांव निवासी कुलदीप सहनी के बेटे मिथिलेश सहनी से हुई थी। मुस्कान के दो बच्चे भी हैं। उसका पति चार भाइयों में मझला है, जो फिलहाल तमिलनाडु में किसी कंपनी में मजदूरी करता है।
विज्ञापन


अधजला शव नहीं मिलने से पुलिस भी हलकान हो रही है। मृतका के ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। उसको लेकर पुलिस बल की तैनाती घटनास्थल और मृतका के घर पर की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें