बिहार के दरभंगा में बिहार पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। एक आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में सुरक्षा-व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किए गए एएसआई मौके पर खुद ही शराब के नशे में डांस और हंगामा करते दिखे।
दरभंगा के डुमरी गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान मौके पर तैनात एएसआई सतीश कुमार नशे की हालत में बेकाबू हो गए। नशे में धुत्त एएसआई के डांस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एएसआई डांस के साथ-साथ नशे में हंगामा करते नजर आ रहे हैं।
#WATCH: Policeman in Darbhanga dances, creates ruckus after consuming liquor in the state of #Bihar, where liquor is banned. pic.twitter.com/Cvl61JcjzX— ANI (@ANI) September 18, 2017
वीडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी सत्यवीर सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया और निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बिहार में शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है।